कोंडागांव, 05 जून । जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से बाबा साहेब सेवा संस्था ने आज शुक्रवार काे महात्मा गांधी वार्ड निवासी लकवा ग्रसित मोहिनी मानिकपुरी को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। संस्था और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से जरूरतमंद महिला तक समय पर सहायता पहुंचाई गई।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पंचू सागर, अध्यक्ष भुवन लाल मार्कंडेय, बामसेफ अध्यक्ष मन्नाराम नेताम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल को मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।