15 दिनों तक अंजीर खाने के फायदे

Posted on: 2026-07-03


hamabani image

अंजीर एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है आयुर्वेदिक मेडिसिन में हज़ारों सालों से अंजीर का अलग अलग बीमारियों में इस्तेमाल होते आया है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि अंजीर हर तरह की विटामिन, मिनिरल्स और फाइबर सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर है। अगर आप सिर्फ 15 दिनों तक रोजाना इसका सेवन करेंगे तो आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। 

कब्ज में फायदेमंद: अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में लाभकारी है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि यह आपकी आतों में जाकर स्टूल को सॉफ्ट बनाता है और उसे पास करने में मदद करता है। आपको क्रॉनिक से क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन भी हो और अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं तो काफी आराम मिल सकता है। रात को सोते समय एक गिलास दूध में दो से तीन अंजीर डालकर उसे पकाएं और फिर सेवन करें। इससे पुरानी से पुरानी कभी में आपको रिलीफ मिलता है। 

हार्ट की हेल्थ करता है बेहतर: अंजीर आपके शरीर के अंदर हाई बीपी, खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मदद करता है जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। स्टडीज़ में पाया गया है कि अंजीर शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। तो इस तरह यह ड्राईफ्रूट लिपिड प्रोफ़ाइल को हेल्दी रखता है। 

स्किन के लिए फायदेमंद: अंजीर के सेवन से स्किन हेल्थी भी इम्प्रूव होती है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं अगर आपकी स्किन ड्राई है, एक्ज़िमा की परेशानी है या इचिंग, एलर्जी या स्किन पर दाग धब्बे हैं तो इन सभी समस्याओं को कंट्रोल करने में अंजीर का सेवन लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खुजली, त्वचा की जलन और एक्जिमा जैसी समस्याओं को शांत करने में मदद करते हैं।

अर्थराइटिस में फायदेमंद: अंजीर का सेवन अर्थराइटिस के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर जॉइंट्स में दर्द, सूजन, मसल्स या बोन कमजोर है तब आप इसका सेवन ज़रूर करें। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

कैसे करें सेवन?

अंजीर का सेवन आप हमेशा भिगोकर करें। एक दिन में आप एक से दो अंजीर का सेवन कर सकते हैं। रात को पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करें। इसे खाने के बाद आप इसक पानी भी पी जाएं, इसमें कई विटामिन्स होते हैं जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी है।