Posted on:
फीफा विश्व कप में, मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना आज रात अटलांटा में राउंड ऑफ 16 के मैच में मिस्र से भिड़ेगी। इससे कुछ देर बाद, राउंड ऑफ 16 के एक अन्य मुकाबले में, स्विट्जरलैंड वैंकूवर में कोलंबिया का सामना करेगा।
सिएटल में खेले गए राउंड ऑफ़ 16 के मुकाबले में बेल्जियम ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब बेल्जियम शुक्रवार को लॉस एंजिल्स स्टेडियम में स्पेन से भिड़ेगा। स्पेन ने कल रात डलास स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ़ 16 के मुकाबले में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड, नॉर्वे, मोरक्को और फ्रांस पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं।