भोजन वितरण कर कार्यकर्ताओं ने मनाया पीसीसी चीफ बैज का जन्मदिन

Posted on: 2026-07-15


hamabani image

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने रायपुर के DKS अस्पताल में मरीजों के सैकड़ों परिजनों के बीच भोजन वितरण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन मनाकर जनसेवा की। 

इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी की मंशानुरूप हमने जरूरत मंदो के बीच भोजन वितरण किया है समय समय पर प्रकोष्ठ द्वारा हर क्षेत्र में जरूरत मंदो की मदद जनसेवा के माध्यम से की जाती है आगे भी ये सेवा जारी रहेगी।

भोजन वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी महासचिव कन्हैया अग्रवाल,संयुक्त महासचिव शारिक रईस खान,प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष करण जी राज,मनोज यादव ,आजय दास सन्नी,राजेश त्रिवेदी,मुकुंद कागदेलवार, शरद गुप्ता,विजय बाफना,मोहन,मुनेश गौतम,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।