15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिलने के बाद स्वतंत्र भारत की सरकार ने अपना पहला डाक टिकट जारी किया। ‘जय हिंद’ नाम से जारी इस टिकट का मूल्य साढ़े तीन आना रखा गया था।
नीले रंग के इस डाक टिकट के केंद्र में लहराते हुए तिरंगे की तस्वीर अंकित थी। इसके बाईं ओर अंग्रेजी में इसकी कीमत लिखी थी, जबकि तिरंगे के ठीक नीचे ‘इंडिया’ और उसके बगल में 15 अगस्त 1947 की तारीख दर्ज थी।
दिखने में कागज का यह छोटा-सा टुकड़ा महज एक डाक टिकट नहीं था, बल्कि आजाद भारत की पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक था। इस पर अंकित तिरंगा देश की स्वतंत्रता, संघर्ष और विजय की कहानी बयां कर रहा था।
डाक टिकट के रूप में जारी यह संदेश दुनिया के सामने भारत की आजादी का पहला आधिकारिक उद्घोष था। इतिहास के पन्नों पर दर्ज यह छोटा-सा नीला टिकट स्वतंत्र भारत के आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक बन गया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1877 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
1906 - चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1921 - प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1947 - आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1956 - एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
1962 - भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963 - केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
1963 - भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
1979 - मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
1986 - मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने संविधान अंगीकार किया।
1999 - चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया।
2001 - संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 - मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 - बुल्गारिया. इस्तोनिया, लातविया, लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो का सदस्य बनने का निमंत्रण।
2005 - श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006 - भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 - पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008 - तत्काली न प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
जन्म
1872 - केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1899 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता।
1908 - नरेशचंद्र सिंह - मध्य प्रदेश के छठे मुख्यमंत्री।
1914 - उज्ज्वला मजूमदार - भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1916 - नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1922 - लोकनाथ मिश्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ। अरुणाचल प्रदेश और असम के पूर्व राज्यपाल।
1931 - ज्ञानरंजन - हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार।
1938 - हेलन - प्रसिद्ध अभिनेत्री और नर्तकी।
1941 - आनंदीबेन पटेल, गुजरात की पहली मुख्यमंत्री।
1949 - वी. संमुगनाथन - मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के पूर्व राज्यपाल ।
2002 - नवीन मलिक - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।
निधन
1517 - सिकन्दर शाह लोदी - बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान।
1908 - सत्येंद्रनाथ बोस - प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1921 - अविनाशलिंगम चेट्टियार - भारतीय अधिवक्ता, गांधीवादी, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी।
1970 - चंद्रशेखर वेंकट रामन - भारतीय वैज्ञानिक।
2009 - कल्याण मल लोढ़ा - प्रसिद्ध शिक्षाविद्, हिंदी लेखक, साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक।
2021 - गुरमीत बावा - प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका।
महत्वपूर्ण अवसर
- राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)।
- नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)।
- राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)।
- विश्व दूरदर्शन दिवस।