Posted on:
Power Rating On Induction: इंडक्शन चूल्हाें की मांग लगातार बनी हुई है। हालांकि इंडक्शन खरीदते समय लोग गलतियां भी कर रहे हैं। सोचिए अगर 4 से 5 लोगों के परिवार के लिए आप एक ऐसा इंडक्शन खरीद लाए जो 1 से 2 लोगों की छोटी फैमिली के लिए हो? इसका नुकसान यह होगा कि खाना देर से बनेगा और लगातार इंडक्शन इस्तेमाल करने के कारण आप बढ़े बिजली बिल से परेशान होंगे। इंडक्शन चूल्हा लेते समय पावर रेटिंग पर ध्यान देना चाहिए। इससे आप एक सही इंडक्शन का चुनाव कर पाते हैं और बेहतर उपयोग भी होता है।
क्या होती है इंडक्शन में पावर रेटिंग?अनुसार, इंडक्शन चूल्हों में पावर रेटिंग उनके मॉडल और साइज के आधार पर दी जाती है। यह सुनिश्चित करता है कि खाना कितनी तेज या धीमे बनेगा। उदाहरण के लिए- अगर आप 1600 वॉट का इंडक्शन चूल्हा लेते हैं तो उस पर जरूरत का पूरा खाना बनाया जा सकता है, लेकिन अगर आप 2 हजार वॉट का इंडक्शन खरीदते हैं तो उसमें भारी बर्तनों के साथ डीप फ्राई किए जाने वाले आइटम भी बना सकते हैं। सिंगल चूल्हे वाले इंडक्शन आमतौर पर 2 हजार वॉट रेटिंग तक आते हैं।4 से 5 लोगों के परिवार के लिए कौन सा इंडक्शनअगर 4 से 5 लोगों का परिवार है तो आपको कम से कम 1600 वॉट का इंडक्शन चूल्हा लेना चाहिए। मैंने खुद भी इतने वॉट का इंडक्शन लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया है और उस पर जरूरत का पूरा खाना आराम से बन जाता है। हालांकि आप अगर डीप फ्राई किए जाने वाले आइटम अधिक बनाते हैं तो 2 हजार वॉट पावर रेटिंग तक का इंडक्शन खरीद सकते हैं।पावर रेटिंग देखना क्यों है जरूरी
- पावर रेटिंग से सुनिश्चित होता है कि इंडक्शन कितना खाना, कितनी तेजी के साथ बना सकता है।
- पावर रेटिंग यह भी बताती है कि इंडक्शन पर डीप फ्राई वाले आइटम कितने बनाए जा सकेंगे।
- अधिक पावर रेटिंग वाला इंडक्शन लेने का फायदा यह होगा कि उससे कम टेंपरेचर पर भी चलाया जा सकता है, लेकिन कम पावर रेटिंग वाले इंडक्शन को अधिक तापमान पर नहीं चला सकते।
- कम पावर रेटिंग पर देर तक फ्राई होने वाले आइटमों को बनाने में समय लगेगा और लगातार बिजली खर्च होगी। इससे बिजली बिल में बढ़ोतरी होगी।