आज के डिजिटल दौर में हमारे लिए जरूरी हो गए हैं. अब टिकट बुकिंग से लेकर ऑफिस तक के काम समेत सारी चीजें इसी पर हो रही हैं. फोन ने भले ही जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन इसके कुछ खतरे भी हैं. दरअसल, स्मार्टफोन के जरिए यूजर की जासूसी भी हो सकती है. हर पल आपके पास रहने वाला फोन आपकी सारी जानकारी हैकर तक भी पहुंचा सकता है. इसके जरिए न सिर्फ आपके मूवमेंट पर नजर रखी जा सकती है बल्कि आपकी सारी बातें भी सुनी जा सकती है. आज हम जानेंगे कि अगर फोन से कोई हमारी जासूसी कर रहा है तो इसका कैसे पता लग सकता है.
बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होना अगर आपके फोन की बैटरी अचानक से कम चलना शुरू हो गई है तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. बैकग्राउंड ऐप्स और दूसरी एक्टिविटी के कारण बैटरी पर लोड बढ़ जाता है, जिससे यह जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. इसलिए बैटरी लाइफ पर नजर रखें.
डेटा यूसेज बढ़ जाना
जब आपके फोन के जरिए जासूसी की कोशिश होती है तो डेटा यूज भी बढ़ जाता है. अगर आपको अचानक लगने लगे कि बिना कुछ किए भी आपके प्लान की डेटा लिमिट पूरी हो गई है तो सावधान हो जाना चाहिए. स्पाईवेयर और दूसरी ऐप्स के लगातार काम पर लगे रहने के कारण इंटरनेट डेटा जल्दी खत्म होता है.
फोन का ओवरहीट होनाअगर आपका हो रहा है तो यह दिखाता है कि इसमें लगातार बैकग्राउंड एक्टिविटी हो रही है. कैमरा और दूसरे पार्ट्स के चोरी-छिपे यूज होने के कारण आपके यूज न करने पर भी फोन गर्म हो सकता है. इसलिए ऐसा होने पर अलर्ट हो जाना चाहिए.
अनजान ऐप्स का इंस्टॉल होना
अपने फोन में ऐप्स पर नजर रखें. अगर आपको कोई ऐसी ऐप नजर आ रही है, जो आपने इंस्टॉल नहीं की थी तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. हैकर्स चुपके से आपके फोन में जासूसी से जुड़ी कोई ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं. इसलिए ऐसी किसी ऐप पर नजर रखें.
क्या हैं बचाव के तरीके?
अगर आपको अपने फोन में ऊपर दिए गए संकेत नजर आ रहे हैं तो इस बात की संभावना है कि इसके जरिए आपकी जासूसी की जा रही है. इससे बचाव के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं.